अर्थ : भली-भाँति किया हुआ।
उदाहरण :
छात्र के संसिद्ध शोध को देखकर प्राध्यापक अत्यधिक प्रसन्न हुए।
अर्थ : जिसे कोई रोग न हो या जिसका स्वास्थ्य अच्छा हो।
उदाहरण :
अब आपका शरीर स्वस्थ है।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
इस दवा से दो दिन में ही मेरी तबीयत बहाल हो गई।
पर्यायवाची : अगद, अच्छा, अनामय, अभुग्न, अयक्ष्म, अरुगण, अरुग्ण, अरुज, अरोग, अरोगी, अरोग्य, अविपन्न, आरोग, आरोग्य, ख़ासा, खासा, चंगा, ठीक, तंदुरुस्त, तन्दुरुस्त, निराधि, निरामय, निरोग, निरोगी, निर्व्याधि, नीरोग, फिट, बहाल, भला-चंगा, रोगमुक्त, रोगरहित, रोगशून्य, रोगहीन, विरुज, व्याधिहीन, सेहतमंद, स्वस्थ
अर्थ : जो किसी कार्य को करने में विशेष योग्यता रखता हो।
उदाहरण :
धनुर्विद्या में प्रवीण अर्जुन ने तेल में मछली की परछाईं देखकर उसकी आँख पर निशाना लगाया।
पर्यायवाची : अभिज्ञ, अभ्यस्त, अभ्यासी, अवसित, आकर, आगर, आढ़, आप्त, करतबिया, करतबी, कर्मदक्ष, क़ाबिल, कार्यकुशल, कुशल, दक्ष, धौंताल, निपुण, निष्णात, पका, पक्का, पटु, परिपक्व, पारंगत, प्रवण, प्रवीण, मँजा, मँजा हुआ, मँझा, मँझा हुआ, मंजा, मंजा हुआ, मंझा, मंझा हुआ, माहिर, विचक्षण, शातिर, सिद्धहस्त, होशियार
अर्थ : जो योग की विभूतियाँ प्राप्त कर चुका हो।
उदाहरण :
सिद्ध संमुखानंद जी पधार रहे हैं।
पर्यायवाची : सिद्ध